Bihar: विद्यालय के जांबाज दिखा रहे हैं अपनी प्रतिभा का जौहर , स्कूल में उत्सवी माहौल।

 

ओपीएस मलयपुर में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा शुरू।

Meri Pehchan / Report By नंदलाला सिंह 

जमुई / 25 दिसम्बर। सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मलयपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का दो दिनी वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का सोमवार को आगाज हुआ। इसका समापन मंगलवार को होगा। खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्रा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपना दम दिखा रहे हैं। स्पर्धा उल्लास और उमंग के साथ जारी है।

      निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने अग्नि ज्योति प्रज्वलित कर खेल स्पर्धा का आगाज करते हुए कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ खूब खेलें और खूब खिलकर देश दुनिया में स्कूल के साथ इलाका का नाम उजागर करें। कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद नितांत जरूरी है। अभी के समय में बच्चे खेल के जरिए भी अपना जीवन सफल बना सकते हैं। ध्यानचंद , सचिन तेंदुलकर जैसे बाजीगरों ने अपने प्रतिभा के बल पर भगवान की उपाधि हासिल की है। सरकार ने भी खेल को तबज्जो देते हुए " मेडल लाओ-नौकरी पाओ " की नीति लागू किया है। कई बाजीगर इस नीति के तहत खेल में दम दिखाकर मेडल हासिल किया , जिसे सरकार ने स्तरीय सरकारी सेवक नामित कर दूसरे बाजीगरों को अनोखा संदेश दिया है। निदेशक ने विद्यालय में बास्केट बॉल खेल आरंभ किए जाने के लिए खेल परिसर का शीघ्र निर्माण कराए जाने का ऐलान किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को लगन से स्पर्धा में जौहर दिखाने का संदेश देते हुए दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिता की सफलता की कामना की।

   प्राचार्य अनूप कुमार ने आगत मेहमानों का गर्मजोशी से इस्तकबाल करते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद बेहद जरूरी है। उन्होंने गत शैक्षणिक सत्र का खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय के बाजीगर रगबी में राष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखाने के साथ विजेता बनने का गौरव हासिल किया जो हम सबों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा बाजीगरों को पुरस्कृत किए जाने की जानकारी दी।

    सचिव कुसुम सिन्हा , किरण हार्ट स्कूल के निदेशक के. के. सिंह , उप प्राचार्य नीरज सिन्हा , जूही राज , मुखिया कपिलदेव प्रसाद , सरपंच रेखा देवी , समाजसेवी देवेंद्र कुमार सिंह , महेंद्र सिंह , महेश यादव , ओंकार दास , क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्रा आदि जन उद्घाटन सत्र के साक्ष्य बने और स्पर्धा की सफलता की कामना की। पाठशाला की पुत्रियों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। 

      विद्यालय की बिटिया साक्षी ने उद्घाटन सत्र का मंच संचालन किया वहीं उप प्राचार्य नीरज सिन्हा ने ध्यानवाद ज्ञापन की औपचारिकता पूरी की।

   उद्घाटन सत्र के बाद स्पर्धा का  आरंभ मशाल ज्योति से हुआ। गणमान्य नागरिक और बाजीगर मशाल लेकर खेल मैदान में दौड़  लगाए। बच्चों ने ड्रिल मार्च पैरेड के साथ खेल की शुरुआत की। प्रतियोगिता में बच्चों के बीच 100 मीटर रेस , 200 मीटर रेस ,  हाई जंप , लॉग जंप , बॉल कैरिंग , स्लो साइकिल रेस , स्पीकिंग , स्पॉट फुट , जलेबी रेस , बिस्किट रेस , पोर्ट वाटर रेस , कबड्डी , वॉलीबॉल , क्रिकेट , फुटबॉल , म्यूजिकल चेयर आदि का आयोजन किया जा रहा है। बच्चे वार्षिक स्पर्धा में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी बेहतरीन प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। बाजीगर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान लगा रहे हैं। स्कूली बच्चे पूरे उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता का आनंद भी उठा रहे हैं। 24 दिसंबर को पुरस्कार वितरण के साथ स्पर्धा का समापन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ