Meri Pehchan / Report By सुबोध कुमार साहा
किशनगंज 24 दिसम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पर किए गए अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में किशनगंज जिला कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा।
इसके पूर्व पार्टी जिलाध्यक्ष इमाम अली चिन्टु की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद तथा सदर विधायक इजहारूल हुसैन के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी जिला कार्यालय से पार्टी नेताओं का विरोध मार्च निकाली गई और नगर भ्रमण करते हुए टाउन हॉल परिसर पहुंचकर बाबा भीम राव अंबेडकर के प्रतिमा पर मल्लयापर्ण किया गया।इस दौरान नारे भी लग रहें थे कि गृह मंत्री इस्तिफा दें। तत्पश्चात समाहरणालय में प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रमुख अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमशीर अहमद उर्फ दारा, एसटीएससी नेता दीप चंद्र रविदास, जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, महिला प्रदेश महासचिव शाहजहाँ बेगम, महिला जिला महासचिव इला देवी, पोलिंग बूथ अध्यक्ष साहबुल अख्तर, ओबीसी जिला अध्यक्ष सम्भू यादव, जिला प्रवक्ता जुल्फेकार अहमद अंसारी, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मो सदफ़, बहादुरगंज प्रखण्ड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, टेढ़ागाछ प्रखंड अध्यक्ष गिरी जी, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव सरफराज ख़ान,महिला प्रखण्ड अध्यक्ष गुलताज बेगम,महिला नगर अध्यक्ष सहिदा खातून, जिला उपाध्यक्ष तौसीफ अंजार, टेढ़ागाछ प्रखण्ड अध्यक्ष सौकत अली, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष चौधरी , जिला महासचिव अब्सारुल हुसैन, कांग्रेस नेता सफी अहमद,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमजद आलम,जिला सचिव मो सद्दाम, नगर सचिव मो तनवीर, युवा कांग्रेस जिला संयोजक वसीम अख्तर, आल्पसंख्यक उपाध्यक्ष हाफिज मुदस्सिर, बहादुरगंज नगर अध्यक्ष मेहंदी हुसैन,मानवधिकार जिला अध्यक्ष मो अजहर,,बहादुरगंज नगर उपाध्यक्ष मो आज़ाद, युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष गौतम दास, युवा कांग्रेस नगर सचिव शुभम दास, कांग्रेस कार्यालय इंचार्ज मो गुड्डू आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एव आमजन मौजूद रहे ।
0 टिप्पणियाँ