Bettiah Bihar: चंपारण व सारण भाजपा क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


Meri Pehchan / Report By अमानुल हक़ 

बेतिया, 26 सितंबर। शुक्रवार को केंद्र सरकार की योजनाओं को एवं उपलब्धिययो को आम जनता तक पहुंचाएं और आम जनों को अवगत कराएं। उक्त बातें बेतिया के कुमारबाग स्थित स्टील फैक्ट्री कैम्पस में आयोजित चंपारण एवं सारण के क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहीं। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर बिहार में एनडीए सरकार बनाने की जोरदार अपील की। श्री शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में कमर कसकर अभी से ही लग जाने की अपील किया। 

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, श्रीमती रेणु देवी, नारायण प्रसाद, स्थानीय सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एमपी डॉ संजय जयसवाल,  सभी क्षेत्रीय भाजपा विधायक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ