लखनऊ। यूपी में कोविड - 19 का दूसरी लहर बेहद भयावह होती जा रही है। इसकी चेन तोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन यानी कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की थी। शुक्रवार रात आठ बजे से 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शुरू हो गया है। यह 26 अप्रैल यानी सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सिर्फ अतिआवश्यक सेवा यानी मेडिकल, पुलिस और बंदिश के साथ सरकारी परिवहन सेवा को छोड़कर बाकी लोगों का घर से निकलना पूर्णत: वर्जित रहेगा। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को भी कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इसे सख्ती से लागू किया जाए। इस अवधि में कोरोना टीकाकरण का कार्य लगातार जारी रहेगा। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को आवागमन की पूरी छूट रहेगी। औद्योगिक इकाइयां सतत संचालित रहेंगी। आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं है।मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम कोविड-19 की स्थिति पर अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर जैसी जीवन रक्षक दवाओं का प्रदेश में कोई अभाव नहीं है। हर दिन इसकी आपूर्ति बढ़ाई जा रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश को अतिशीघ्र रेमडेसिविर के सवा लाख वायल प्राप्त हो जाएंगे। प्रदेश में उपलब्ध सभी चिकित्सा संसाधनों पर सभी नागरिकों का समान अधिकार है। रेमडेसिविर आदि जीवनरक्षक दवाओं के वितरण में किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार आवश्यकता के अनुरूप सभी को दवा उपलब्ध कराई जाए। आपूर्ति के साथ-साथ इसकी वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाया जीये।
0 टिप्पणियाँ