राजधानी में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन।





  दिल्ली, 25 अप्रैल। राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 2 मई तक के लिए कर दिया गया है। 2 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन रहेगा। इस बीच सभी आवश्यक सेवाएं उसी तरह से जारी रहेंगी जैसी पहले जारी थी। बाकी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इससे कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी। रविवार को डिजिटल प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने ये जाननईकारी दी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में पड़ रही आक्सीजन की कमी के बारे में भी बताया।उन्होंने बताया कि दिल्ली में संक्रमण दर 37 फीसद तक पहुंच चुकी है। हालांकि आज संक्रमण दर 30 फीसद से नीचे आई है। मैं ये नहीं कह रहा कि संक्रमण दर नीचे आ रही है। यह बढ़ भी सकती है। इसलिए हम पूरी तरह से सतर्कता से काम कर रहे हैं।केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। कल भी केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ अलग अलग मंत्रालयों की बैठक हुई है। केंद्र सरकार भी प्रयास कर रही है कि दिल्ली को पूरी आक्सीजन मिले। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ