42 दिव्यांगजनों के बीच 41 ट्राईसाइकिल 60 वैशाखी एवं 2 श्रावण यन्त्र का वितरण किया गया।




बगहा, 09 जुलाई। 
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत  बगहा 2 प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में दिनांक 6/7 / 21 से 8/7/21 तक  दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।                                         उक्त कार्यक्रम में प्रखण्ड बगहा 1 बगहा 2 एवं रामनगर के कुल 42  दिव्यांगजनों के बीच  41 ट्राईसाइकिल  60 वैशाखी एवं 2 श्रावण यन्त्र का वितरण किया गया। सहायक उपकरणों हेतु आवेदन हरनाटांड़ भैरोगंज बखरी बाजार में विशेष शिविर के माध्यम से आवेदन लिए गए थे।  प्रखण्ड कार्यालय एवं अनुमण्डल कार्यालय में भी प्राप्त आवेदन के लाभुकों को भी सहायक उपकरण उपलब्ध कराये गए हैं।  कुछ पात्र लाभुक जो अपना आवेदन पूर्व में नहीं दे पाए थे उन्हें भी सहायक उपकरण दिए गए।  सहायक उपकरण बितरण कार्यक्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी बगहा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा बेतिया एवं बुनियाद केंद्र के कर्मी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ