Crime Bollywood : फ़िल्म स्टार सलमान खान के मुंबई बंगले पर फायरिंग के मामले मे बिहार के बेतिया मे छापेमारी।




बेतिया, 16 अप्रैल। देश का नामी फ़िल्म स्टार सलमान खान के मुंबई बंगलेयू पर पिछले दिनों में हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों शूटरो को गुजरात के कच्छ शहर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण जिला स्थित गौनाहा थाना क्षेत्र के मसही गांव के निवासी हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ने विक्की कुमार गुप्ता व सागर कुमार को गुजरात के कच्छ शहर से गिरफ्तार किया है। इधर सोमवार की रात्रि मुंबई पुलिस ने गौनाहा पुलिस के सहयोग से विक्की कुमार गुप्ता के पिता साहब साह, सागर कुमार के भाई राहुल कुमार तथा आशीष कुमार चौहान के पिता अमेरिका महतो को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर गौनाहा थाना लाई है। मसही गांव के लोगो ने बताया कि उक्त युवकों का मसही में कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। गौनाहा थाना में भी इन यूवको पर कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। विक्की कुमार का एज 24 वर्ष है। उसकी पत्नी का नाम खुशबू कुमारी है। विक्की को एक लड़का तथा एक लड़की है। सागर कुमार अविवाहित है तथा उसकी उम्र 20 वर्ष है। दोनों होली के दो चार रोज बाद एक ही साथ मुंबई कमाने के लिए चले गए। कतिपय लोग  बताते हैं कि वहां जाकर दोनों अपराधी गिरोह के चंगुल में फंस कर सिने अभिनेता सलमान खान के बंगले पर फायरिंग की है। आशीष कुमार चौहान की पत्नी नीतू देवी का कहना है कि मेरे पति की उम्र 20 वर्ष है। मुझे एक तीन साल का लड़का तथा एक डेढ़ साल की लड़की है। आशीष कुमार चौहान के पिता अमेरिका महतो से गौनाहा पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है विदित हो की गिरफ्तार विक्की कुमार तथा सागर कुमार के मोबाइल से आशीष कुमार चौहान से बात हुई थी। इसी निशानदेही पर आशीष कुमार के पिता अमेरिका महतो को हिरासत में लिया गया है। आशीष की पत्नी नीतू देवी का कहना है कि मेरे पति गोरखपुर मजदूरी करने गए हैं।वहां वे सरिया का काम करते हैं। गिरफ्तार दोनों युवको से मेरे पति का कोई लेना देना नहीं है। मेरे पति कम पढ़े लिखे हैं, जो बाहर जाकर मजदूरी करते हैं। गिरफ्तार विक्की कुमार आठवां पास तथा सागर कुमार नॉन मैट्रिक जबकि आशीष कुमार चौहान सातवां पास है। पुलिस ने  बताया कि मसही गांव से तीन लोगों को पूछताछ हेतु थाना लाया गया था  उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए साहेब साह,राहुल कुमार तथा अमेरिका महतो को छोड़ दिया गया है। जिला मे यह मामला आग की तरह फैलता ही जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ