बेतिया, 13 जुलाई। पश्चिम चंपारण जिला के बगहा पुलिस लाइन केन्द्र के निर्माण हेतु डुमवलिया में स्थल का चयन कर लिया गया है। शीघ्र ही डुमवलिया में पुलिस लाइन केन्द्र का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही पुलिस अधीक्षक, बगहा के आवास का भी निर्माण होगा।
अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा बताया गया है कि जिलाधिकारी केप्रस्ताव के आलोक में बगहा पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा के आवास के लिए प्रस्तावित भूमि के हस्तानांतरण हेतु अनापत्ति प्रदान कर दिया गया है। इस हेतु लगभग 19 एकड़ भूमि का निःशुल्क हस्तानांतरण जल संसाधन विभाग, बिहार द्वारा किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने में काफी सहूलियत मिल रही है। शीघ्र ही लक्ष्य के अनुरूप अन्य विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जायेगी।
जिलाधिकार कुंदन कुमार द्वारा विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता, एसडीएम, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी को ससमय भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निदेशित किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ