राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना और दिया ज्ञापन।

   


    बाढ़,07अगस्त। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं राजद प्रदेश अध्यक्ष जगतनन्द सिंह के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में अनुमंडल मुख्यालय परिसर में जातीय जनगणना कराने तथा मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। इसके पहले राजद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च संगठन जिला बाढ़ के जिला कार्यालय से एनएच 31 से करते हुये अनुमंडल मुख्यालय पहुंचा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह,महेश यादव,आलोक सिंह,सुरेंद्र यादव,जितेंद्र कुमार यादव उर्फ जित्तू,मिथिलेश यादव, राम जन्म पासवान,सत्येंद्र सिंह,उपेंद्र पासवान,रामकिशोर प्रसाद चन्द्रवंशी,मोहन सिंह,अंनत प्रसाद सिंह सहित कई नेताओं ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विफलता पर जमकर रोष जताया। राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी  दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ