प्रवीण भारद्वाज को दिया गया " ग्रीन लीडरशिप अवार्ड"

 



 पटना।  बिहार राज्य के बेतिया स्थित बनुछापर निवासी प्रवीण भारद्वाज ( पिंटू झा) को ग्रीन लीडरशिप सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनको विश्व पर्यावरण समारोह 2021 के दौरान दिया गया। इस समारोह का आयोजन पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत, पर्यावरण और सामाजिक संगठन, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के मिलकर आयोजित करते हैं। प्रवीण भारद्वाज को यह सम्मान पर्यावरण क्षेत्र में नवाचार के लिए दिया गया। महान पर्यावरणविद पद्म भूषण  श्री अनिल जोशी जी के करकमलों से प्रवीण भारद्वाज जी को यह सम्मान दिया गया।  आपको बता दे काल्मिकी टाइगर रिजर्व पर उनको प्रोजेक्ट को नीति आयोग द्वारा इन्वेटिव प्रोजेक्ट के लिए भी नामित किया गया है। समारोह का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विश्व पर्यावरण समारोह का आयोजन 1 से 3 अक्टूबर को दिल्ली में किया गया था। इसमें 30 देशों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अन्य अतिथियों में यू पी सिंह सचिव जल शक्ति मंत्रालय, एस के गोयल मुख्य वैज्ञानिक सीएसआईआर, पदम भूषण डॉक्टर जावेद शामिल हुए। हमरो के अंत में दिल्ली डिक्लेरेशन के नाम से घोषणा पत्र जारी किया गया। जिसमें पर्यावरण संबधी सरकार द्वारा भविष्य में उठाए जा रखवाले कदम की विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पर्यावरण संबंधित दो टास्क फोर्स एक ग्रामीण क्षेत्र के लिए और एक शहरी क्षेत्र के लिए बनाने की बात कही गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ