कोविड के बावजूद तिरहुत डिवीजन में कीर्तिमान , 750 आशा व 50 एएनएम को भी किया प्रशिक्षित





सीतामढ़ी, 09 जनवरी। बिहार राज्य स्थित सीतामढ़ी जिला स्वास्थ्य समिति के जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने परिवार नियोजन में वर्ष 2020 की तरह 2021 में भी तिरहुत प्रमंडल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ सिन्हा ने वर्ष 2021 में परिवार नियोजन में स्त्री और पुरुषों सहित कुल 2100 से ज्याद परिवार नियोजन के ऑपरेशन किए हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में भी डॉ सुनील ने 1780 परिवार नियोजन से संबंधित ऑपरेशन किए थे। उन्होंने यह उपलब्धि कोविड काल के बावजूद हासिल की है। जिस पर पूरा सीतामढ़ी स्वास्थ्य महकमा खुश है। 


दूसरी लहर में हुए थे कोविड संक्रमित:

डॉ सिन्हा 2021 में आई दूसरी लहर में कोविड से संक्रमित हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जिसमें उन्होंने होम आइसोलेशन में रहकर कोविड को हराया था। इसके बावजूद उनकी कार्य सार्मथ्य के कारण ही सीतामढ़ी परिवार नियोजन से संबंधित ऑपरेशन में पूरे प्रमंडल में आगे चल रहा है।

 

धूम्रपान मुक्त भी कराया:

डॉ सिन्हा ने अपनी प्रतिबद्धता और संकल्प के बल पर 2020 में ही सीतामढ़ी को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित करवाने में अहम भूमिका निभायी। वहीं अब पूरे जिले को तंबाकू मुक्त बनाने की मुहिम जारी है। इसके अलावा डॉ सिन्हा ने 2021 में अनेक दिवसों जैसे कैंसर दिवस, विश्व साइक्लोन दिवस, विश्व एड्स दिवस, विश्व बुजुर्ग दिवस, विश्व मधुमेह दिवस, स्वस्थ्य जीविका दीदी अभियान आदि का जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में  सफल संचालन और संपादन किया। वहीं कोविड पर जागरूकता फैलाते हुए प्रभात फेरी, रैली आदि का भी आयोजन किया।

 

स्वास्थ्यकर्मियों को परिवार नियोजन पर प्रशिक्षण:

डॉ सिन्हा ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2021 में करीब विभिन्न प्रखंडों की 750 आशा और 50 एएएम को प्रशिक्षित किया। वहीं डॉ सिन्हा ने अभी तक 32 बार से ज्यादा तथा उनकी पत्नी डॉ रजनी सिन्हा ने 15 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ