उप मुख्यमंत्री व सांसद ने बाढ़ नगर परिषद में किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया।

  


            

      पटना, 04 जनवरी।    बाढ़ नगर परिषद की स्थापना के 151वां वर्ष पूरे होने के अवसर पर उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद,सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा एमएलसी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से आयोजित कर्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया तथा  करीब दो दर्जन से अधिक विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।इसके बाद डाकबंगला में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुये उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि नगर विकास के लिये कुशल नेतृत्व में बेहतर काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नगर के विकास की गति तेज हो।बाढ़ नगर क्षेत्र की विकास यात्रा आजादी के पूर्व से शुरू हुई है जो गौरव की बात है और यह सौभाग्य का विषय है कि बाढ़  क्षेत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक कर्म भूमि रही है और इस धरती पर हम पहली बार पहुंचकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण नगर क्षेत्र की विकास की गति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन इसे तेज करने का हर संभव प्रयास करने में सरकार जुटी हुई है।इस दौरान जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीब रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विकास को आम जनता तक पहुंचाने के लिये पूरी तरह मुस्तैद है।जद (यू) की सरकार ने बेहतर काम करके लोगों को दिखाया है।बहीं एमएलसी नीरज कुमार ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।इस मौके पर एसडीएम सुमित कुमार,सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो०इर्शादुल्लाह,जद(यू)प्रदेश महासचिव प्रो०शंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० सियाराम सिंह,जद (यू)जिलाध्यक्ष,कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन वर्मा, मुख्य पार्षद राजीव कुमार चुन्ना,उप मुख्य पार्षद परमानंद सिंह,जद(यू)पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी,वार्ड पार्षद गौरी देवी,लीला देवी,वरुणा देवी,आशा कुमारी,रणधीर कुमार थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ