भाजपा की पूर्वी नगर मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई।

  


बेतिया, 22 जुलाई। आज भाजपा पूर्वी मंडल का कार्यसमिति बैठक संपन्न हुआ।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने किया एवं संचालन मंत्री सह प्रवक्ता कार्तिकेय कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र सरार्फ रहे।कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय,डा.श्यामा प्र मुखर्जी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी को पुष्पांजलि देकर किया गया।कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों एवं सम्मानित बुथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर किया गया।मंडल अध्यक्ष ने सभी बुथ अध्यक्षों को नमन किया एवं कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं समर्पण के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है।कार्यक्रम में वृत मंत्री रणधीर वर्मा ने दिया एवं मंडल की तरफ से मांग पत्र महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता ने दिया,जिसमें मंडल अंतर्गत विभिन्न समस्यों एवं उनके सुझाव को रखा गया। विधान सभा प्रभारी मुरली मनोहर पांडेय जी ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।मंचासीन मुख्य वक्ताओं में जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छट्ठु शर्मा जी,विधायक प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव जी,मझौलिया मंडल अध्यक्ष कमल मुखिया,जिला प्रवक्ता विजय ठाकुर,पूर्व जिला उपाध्यक्ष  विजय श्रीवास्तव जी,मंडल अध्यक्ष कामेश्वर सिंह थे। कार्यक्रम अतिथियों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक एडविन जी एवं कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार जी रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में महामंत्री नीरज तिवारी,उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र साह,जितेद्र ठाकुर,मेराज अली, मिट्ठू कुमार,मंत्री बादल सिंह,रविरंजन कुमार, निखिल वर्मा, मोबारक अली,वरीय नेता कृष्ण मुरारी जी का सहयोग सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ