West champaran : ऑनलाइन म्यूटेशन निष्पादन में लापरवाही को लेकर मधुबनी, नौतन सीओ, नौतन आरओ को शोकॉज, मधुबनी सीओ का वेत



 



बेतिया, 08 दिसंबर।  पश्चिम चंपारण जिला के डीएम कुंदन कुमार आज बेतिया समाहरणालय सभाकक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन म्यूटेशन निष्पादन कार्य की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान बारी-बारी से अंचलवार ऑनलाइन म्यूटेशन कार्य प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी द्वारा ली गयी। 

    उन्होंने कहा कि ऑनलाइन म्यूटेशन से संबंधित मामलों के निष्पादत में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाय। प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निष्पादन कराना सुनिश्चित किया जाय। 63 दिन से ज्यादा के म्यूटेशन मामले नहीं होने पाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। साथ ही लंबित मामलों को कैम्प मोड में अविलंब निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय। 

   उन्होंने कहा कि ऑनलाइन म्यूटेशन निष्पादन कार्य में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को जिलास्तर पर सम्मानित किया जायेगा। वहीं इस कार्य में लापरवाही, कोताही एवं शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

    समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि निष्पादन के मामले में नौतन, मधुबनी सीओ द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इनके अंचलों में अपेक्षाकृत कम उपलब्धि है। जिलाधिकारी द्वारा नौतन एवं मधुबनी सीओ, आरओ, नौतन को शोकॉज करने तथा मधुबनी सीओ का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। साथ ही अनाधिकृत अनुपस्थिति को लेकर नौतन सीओ से शोकॉज करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

   जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि स्वयं एक-एक लंबित म्यूटेशन को देखें तथा त्वरित गति से निष्पादित करायें। ऑनलाइन म्यूटेशन से संबंधित किये जा रहे कार्यों की प्रत्येक दिन समीक्षा की जाय तथा कम उपलब्धि वाले अंचलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाय।

   इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, मयंक सिंह सहित सभी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ