पश्चिम चंपारण के सभी नगर निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को दिलायी गयी शपथ।





नगरपालिका, बेतिया के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित सभी पार्षदों को प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा दिलायी गयी शपथ।

                         

                        ( वर्ल्ड न्यूज फीचर नेटवर्क )

बेतिया, 13 जनवरी। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निर्देशानुसार आज पश्चिमी चंपारण जिला के सभी नगर निकायों में नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को बैठक आयोजित कर शपथ ग्रहण की कार्रवाई सम्पन्न हुयी। मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद को बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-24 एवं बिहार नगरपालिका निर्वाचन नियमावली, 2007 का नियम-112 के तहत शपथ दिलायी गयी। वहीं पार्षद को बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-15 एवं बिहार नगरपालिका निर्वाचन नियमावली, 2007 का नियम-112 के तहत शपथ दिलायी गयी।

    नगर निगम, बेतिया के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद तथा सभी पार्षदों को प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा बेतिया समाहरणालय सभाकक्ष में शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी,  मनीष कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  बेतिया समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य पार्षद गरिमा देवी सिकारिया, उप मुख्य पार्षद,  गायत्री देवी सहित पार्षद जोबैर आलम, अनुराधा यादव, सहमत अली,  कुंती देवी,  गुड़िया देवी,  जीनत परविन, मनोज कुमार, कुणाल राज श्राफ, पल्लवी कुमारी, नाजिया प्रवीन, शकीला खातुन, संगीता देवी, रिंकु देवी,  सुनैना देवी, आफरीना खातून, कुमारी ममता मिश्रा, रोहित कुमार सिकारिया,  सविता देवी,  मोहम्मद हफीज मंसुरी, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा,  नन्दलाल प्रसाद, राजकुमार, एनामूल हक,  रूही सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, इन्द्रजीत यादव, श्वेता कुमारी,  अमर यादव, विजय यादव,  प्रेमा यादव, जोहरा खातून, ऋतुल प्रिया, रेखा देवी,  नजराना खातून, राजकिशोर महतो, शैलेश कुमार,  नवनीत कुमार रंजन,  मुनमुन देवी, साजन कुमार, अभिमन्यु कुमार, अम्बिका राव,  सबीहा खातून,  पूजा कुमारी, मदन प्रसाद गुप्ता एवं  मुन्ना राय को शपथ दिलायी गयी।

   वहीं नगर परिषद, बगहा एवं नगर परिषद रामनगर के पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद को अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, नगर परिषद नरकटियागंज के पार्षद, उप मुख्य पार्षद को अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नगर पंचायत चनपटिया के पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद को अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया तथा नगर पंचायत लौरिया के पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज द्वारा शपथ दिलायी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ