गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगो की उपस्तिथि को लेकर दो रथ को हरी झंडी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाया।

 


बेतिया, 23 फरवरी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा 25 फरवरी को आ रहे भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह जी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगो की उपस्तिथि को लेकर दो रथ सजाया गया।इस रथ को हरी झंडी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल,पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी,पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने किया। 
       बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा० संजय जायसवाल ने कहा की आगामी होने वाली अमित शाह जी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है।पूरा चंपारण अपने हिंदू हृदय सम्राट जिसने धारा 370 जैसे देश के माथे पर लगे कलंक को एक झटके में खत्म कर दिया।ये रथ जन जन तक जाकर लोगो को कार्यक्रम में आने की अपील करेगी।
       भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि आगामी अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा का रथ 23 फरवरी से इस जिले की विभिन्य चौक-चौराहो पर जाकर आम लोगो को कार्य्रकम में आने के लिए आमंत्रित करेगी।प्रत्येक मंडल से युवाओ का जत्था इस कार्यक्रम में कूच करेगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति अनमोल शोवित ने कहा कि इस कार्यक्रम में युवाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी रहेगी।यह रथ जिला के सभी प्रखंडों से गुजर कर लोगो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील करेगी।मौके पर दीपू कुशवाहा,अभिषेक यादव,संतोष कुमार,राजन पासवान,मन्ना मिश्रा,निखिल वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ