राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लिया स्वच्छ वातावरण एवं स्वच्छ बेतिया का संकल्प।

                         


   बेतिया, 28 फरवरी। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय बेतिया पश्चिम चंपारण में सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन , राजकीय कन्या मध्य विद्यालय एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की प्रधान अध्यापिका सुधा कुमारी, कुमारी नंदा ,सोनी दुबे, माहे खातून, शबा  परवीन ने डॉ सीवी रमन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। नेशनल साइंस डे 2023 की थीम 'वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान' रखी गई है। नेशनल साइंस डे इसलिए मनाया जाता है । 28 फरवरी 1928 को महान भारतीय वैज्ञानिक सर सीवी रमन ने 'इफेक्ट' की खोज की थी, जिसे 'रमन इफेक्ट' नाम से भी जाना जाता है। महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन को 1930 में फिजिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया जिसका विषय था" विज्ञान स्वच्छता एवं आधुनिक मानव"। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन डॉ एजाज अहमद ने स्वच्छता संकल्प दिलाते हुए कहा कि 

देशभर के सभी स्कूलों, कॉलेजों, 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा 'रमन इफेक्ट' के आविष्कार की याद में मनाया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ