मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित।

                       



                         (शंभू पाण्डेय)

मझौलिया,06 अप्रैल।असफलता ही सफलता की कुंजी है परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाती उक्त बातें प्रसिद्ध सर्जन चिकित्सक डॉक्टर शंभू शरण प्रसाद ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय समीप ग्लोबल क्लासेज इंस्टिट्यूट के मैट्रिक परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा। संचालक प्रियांशु उर्फ़ डब्ल्यू ने बताया कि विगत वर्षों की भांति कुल 45 छात्र-छात्राओं में 44 छात्र छात्रा प्रथम स्थान तथा एक द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिसमें हिमांशु कुमार अभिषेक यादव प्रवेश कुमार रोशन वैभव मुन्ना कुमार सचिन कुमार आंचल कुमारी छोटू कुमार सुमन कुमारी प्रतीक कुमार समेत सभी छात्रों ने परचम लहराया है।उपस्थित मुख्य अतिथियों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर शिक्षक सुरेंद्र कुशवाहा उर्फ भोला  पुष्पा शहनाजडॉ एस टी नबी मदन पटेल लालबाबू चौरसिया सुमन पांडेय आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ