प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा है

 



नौतन, 09 जून (पी कुमार)।  केंद्रीय जल एवं जहाजरानी मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। इनके नेतृत्व में देश में  गरीबों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। वे शुक्रवार को कठैया बिशुनपुरा स्थित विधायक नारायण प्रसाद के आवास पर आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। वही सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। वहीं पूर्व मंत्री सह विधायक नारायण प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर जाकर बताने की अपील की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।विधायक नारायण प्रसाद साह ने पुष्प गुच्छ और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा उपाध्यक्ष उमेश पांडे ने किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।मौके पर पूर्व विधायक प्रकाश राय,जिलाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव ,चंद्रमा सिंह दिग्विजय उर्फ पप्पू सिंह, भाजपा किसान जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलू , प्रखंड अध्यक्ष राकेश पटेल, बलराम पांडे, राजेश पासवान,विनोद कुशवाहा, नागेंद्र प्रसाद, मुखिया बसंत साह, सत्येंद्र सिंह ,प्रमोद कुमार , अरविंद कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ