मनरेगा योजना के तहत् मजदुरों को मिलने लगा रोजगार, महिला व पुरुष मजदुर काम पाकर हुए खुश।

 



नौतन, 12 जून (पी कुमार)।  मनरेगा योजना से दर्जनों मजदुरों को हर दिन अब रोजगार मिलना शुरू हो गया है।काम पाकर महिला व पुरुष मजदुरो के चेहरे की रौनक लौट आई हैं। प्रखंड के बैकुंठवा पंचायत में संचालित मनरेगा योजना से पोखरें की खुदाई का काम जोरों से चल रहा है।इससे मजदुरों में खुशी की लहर दौड़ गई है।पीओ कुमार चंद्रशेखर ने बताया कि सरकार व विभाग द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगों को रोजगार देने के लिए मनरेगा से हो रहे सभी कार्यों में उनको रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।ताकि सभी गरीबों को रोजगार से जोड़ा जा सके।रोजगार सेवक चंद्रशेखर झा ने बताया कि पंचायतों में चल रहे बृक्षारोपण  मिट्ठी का काम तथा पक्का निर्माण कार्य में हर तरह से सभी तपके के गरीब मजदुरों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।इससे मजदुरों को अब दुसरे प्रदेशों में मजदुरी करने नहीं जाना पड़ रहा है।पोखरा खुदाई कार्य में लगे मजदूर अरविंद कुमार,मनोज प्रसाद, जानकी देवी ,सुभाषिनी देवी,सुरेश पासवान सरली देवी,शोभा देवी,सुगान्ती देवी,रानी   देवी,मराछो देवी,फुलपति देवी,आदि ने बताया कि विगत कई दिनों से चल रहे पोखरें की खुदाई में प्रतिदिन दर्जनों मजदुरों को रोजगार मिल रहा है। जिसमें  सभी मजदूरों को ससमय मजदुरी मिल रहा है।इससे सभी मजदूर खुश हैं। मजदुरों ने काम पाकर मनरेगा पदाधिकारी को धन्यवाद दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ