पश्चिम चंपारण के 189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों हुए लैपटॉप से लैस, इस से राजस्व कार्यों के क्रियान्वयन में आएगी तेजी




बेतिया, 23 दिसंबर। बिहार सरकार द्वारा राजस्व कार्यों में तेजी लाने के उदेश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को लैपटॉप से लैस करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।

इसी कड़ी में आज मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग श्रवण कुमार द्वारा पश्चिम चंपारण जिले के कुल-189 अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को बैग सहित लैपटॉप प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को लैपटॉप से लैस करना राज्य सरकार का बेहद ही महत्वपूर्ण कदम है। इससे राजस्व कार्यों में गति आयेगी। सभी राजस्व अधिकारी निष्ठापूर्वक ससमय अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करें।

इस अवसर पर सांसद सुनील कुमार सहित जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल राय, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ