महात्मा गांधी की कर्मभूमि वृन्दावन आश्रम से 18 फरवरी को राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ होगा।

 


Meri Pehchan/  Report By - journalist  अमानुल हक़ 

बेतिया, 16 फरवरी।   महात्मा गांधी की कर्मभूमि वृन्दावन आश्रम, चनपटिया, पश्चिम चम्पारण में अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच के तत्वाधान में 18 फरवरी की सुबह 11 बजे आयोजित किया गया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार शर्मा द्वारा इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

         जानकारी के मुताबिक़ देश की वर्तमान जनविरोधी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में परास्त कर  (इंडिया) गठबंधन की सरकार बनवाने हेतु 18 फरवरी के बाद इस अभियान को देश के सभी प्रदेशों में अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच द्वारा संचालित किया जाएगा। इस अभियान का सफलतापूर्वक संचालन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर अभियान समिति गठित की गई है जिसमे मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित सभी प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं।

       इस शुभारम्भ कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय व विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों को शामिल होने की सूचना है। उपर्युक्त कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह बिहार में हो रहा है इसलिए मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में स्वागत समित गठित है जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सक्रिय है।

   

           

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ