तस्करो के मनसूबे पर पुलिस ने पानी फेरा, तस्कर भागने मे रहे सफल।
Meri Pehchan / Report By रजी अहमद
नौतन (बेतिया)। पुलिस ने रविवार की सुबह भारी मात्रा मे शराब को पकड़ा है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया की गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेस से भारी मात्रा मे शराब की खेप गंडक नदी के रास्ते नौतन होते हुए मोतिहारी ले जाने की सूचना है।सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर शराब की खेप को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सादे भेष मे पुलिस घाट के इधर उधर छिप गयी।जैसे हि नाव घाट पर आई पुलिस ने धावा बोल दिया।तश्कर नाव पर से छलांग लगा कर भाग गये। थानाध्यक्ष ने बताया की 340 लिटर विदेशी शराब जप्त की गई है।


0 टिप्पणियाँ